जयपुर IDFC FIRST Bank ने अपने सभी मौजूदा और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए बिना किसी शर्त के जीरो फॉरेक्स मार्कअप की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। बैंक के अनुसार यह सुविधा सभी कार्डधारकों को अपने आप मिलेगी। इसके लिए ग्राहकों को नया क्रेडिट कार्ड लेने, कार्ड अपग्रेड करने या किसी निश्चित राशि की खरीदारी करने की जरूरत नहीं होगी।
IDFC FIRST Bank के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन पर आमतौर पर 3.5 प्रतिशत फॉरेक्स मार्कअप शुल्क लिया जाता है और इस पर जीएसटी भी लगता है। उदाहरण के तौर पर 1 लाख रुपये के अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन पर करीब 4,130 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लग सकता है। जीरो फॉरेक्स मार्कअप सुविधा लागू होने के बाद पात्र अंतर्राष्ट्रीय खर्च पर यह अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।
बैंक ने बताया कि विदेशी लेनदेन करने वाले ग्राहकों को संबंधित क्रेडिट कार्ड के नियमों के अनुसार रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक भी मिलते रहेंगे। इससे ग्राहकों को अलग से फॉरेक्स कार्ड लेने की जरूरत भी कम हो सकती है।
यह सुविधा विदेश यात्रा के अलावा अंतर्राष्ट्रीय ई-कॉमर्स खरीदारी, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन, स्ट्रीमिंग सेवाओं, सॉफ्टवेयर, शिक्षा और बिजनेस से जुड़े भुगतानों में भी उपयोगी हो सकती है। बैंक के अनुसार इससे यात्रियों, छात्रों, प्रोफेशनल्स और कारोबार से जुड़े ग्राहकों को फायदा मिलेगा।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में रिटेल लाइबिलिटीज, क्रेडिट कार्ड्स और पेमेंट्स के हेड शिरीष भंडारी ने कहा कि सभी क्रेडिट कार्ड पर फॉरेक्स मार्कअप शुल्क खत्म करने और रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक की सुविधा जारी रखने से ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय खर्च में अतिरिक्त लाभ मिलेगा। बैंक का कहना है कि इस सुविधा से ग्राहक अपने अंतर्राष्ट्रीय खर्च के लिए क्रेडिट कार्ड का अधिक आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे।













