झज्जर (Best24News) दादरी रोड पर स्थित भारत सौर ऊर्जा केंद्र भारत सौर ऊर्जा केंद्र की अभी ओपनिंग नहीं हुई थी । लेकिन बुधवार देर रात को तीन मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं । काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से लाखो रूपए का सामान जलकर राख हो गया। झज्जर
फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रमोद ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और टीम ने करीब दों घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। भारत सौर ऊर्जा केंद्र की अभी ओपनिंग नहीं हुई थी। इमारत के अंदर सोलर और बैटरी से संबंधित सामान रखा हुआ था। आग में कुछ सामान जल गया। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सौर ऊर्जा केंद्र, फर्स्ट फ्लोर पर होटल और सेकंड फ्लोर पर रेस्ट रूम तैयार किया जा रहा था।
नहीं हुई कोई जनहानि: हालांकि देखते ही देखते आग इमारत के अंदर तक फैल गई थी। सूचना दमकल टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इमारत के अंदर कोई कर्मचारी नहीं फंसा था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।












