IGU Rewari में NSS सलाहकार समिति की बैठक

On: September 16, 2026 7:17 PM
Follow Us:
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई

IGU Rewari (Best24News) इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने एनएसएस गतिविधियों को सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण से जोड़ने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक सह-पाठ्यक्रम गतिविधि नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने एनएसएस इकाइयों को स्थानीय समस्याओं के समाधान में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी की अध्यक्षता में एनएसएस सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने विश्वविद्यालय तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में एनएसएस गतिविधियों को सुचारू एवं सुदृढ़ रूप से संचालित करने पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज सेवा से जोड़कर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है और इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन स्तर पर हर संभव सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

बैठक के दौरान विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों, स्वयंसेवकों की सहभागिता तथा एनएसएस के विश्वविद्यालय स्तरीय पुरस्कारों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा एनएसएस स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहभागिता एवं जनकल्याण की गतिविधियों से जोड़ने तथा उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके अतिरिक्त, आगामी गतिविधियों को अधिक योजनाबद्ध, प्रभावी एवं समाज के लिए उपयोगी बनाने के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए गए तथा विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनएसएस स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को उचित रूप से मान्यता देने के लिए पुरस्कार प्रदान करने पर भी चर्चा हुई। एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापित करके किया।

इस बैठक में डॉ. दिनेश कुमार (राज्य एनएसएस अधिकारी, SNO, पंचकूला), वित्त अधिकारी (IGU), प्रो. दीपक गुप्ता, प्रो. सतीश कुमार, डॉ. स्नेहलता, डॉ. कविता गुप्ता, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. उर्मिला शर्मा, डॉ. प्रियंका रंगा, डॉ. नवीन कुमार, श्री आशीष, सुश्री करिश्मा कुमारी, श्री देश राज शर्मा तथा डॉ. कंचन यादव सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now