धारूहेड़ा (Best24News) नंदरामपुर बास गांव में बाबा मंगलदास जी महाराज के स्मृति दिवस पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान हवन, जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मेला कमेटी के प्रधान सीताराम ने बताया कि बाबा मंगलदास जी महाराज के स्मृति दिवस पर हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान रात में जागरण हुआ, जबकि दोपहर में भंडारा लगाया गया। मेले में सिलारपुर निवासी राजबीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राजू भटसाणा और प्रदीप जेलदार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
मेला कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि राजबीर का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर भूपेंद्र, जगदीश, अजीत, योगेश, मामन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।













