Best24News: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद बारिश नहीं हुई। एक बार फिर मौमस विभाग ने अंबाला और यमुनानगर में ही बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में बारिश में आई कमी और तेज धूप के कारण प्रदेश के औसतन अधिकतम तापमान में 0.8°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
जानिए कहां कितनी हुआ बरसात: हरियाणा में इस मानसून सीजन (1 जून से 15 सितंबर) के दौरान बारिश का मिला-जुला और असमान पैटर्न देखने को मिला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा आंकड़ों के अनुसार जींद और सिरसा जिले बारिश की भारी कमी यानी सूखे जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं। पलवल जिले में सबसे बेहतरीन मानसून रहा है, जहां सामान्य से 21% अधिक यानी 473.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मानसून में सबसे कम बारिश जींद जिले में हुई है, जहां सामान्य से 60% कम (केवल 145.5 मिमी) बारिश हुई।
जानिए कहां होगी बारिश: हरियाणा में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अंदेशा जताया है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कुछ एक स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम में आई गिरावट: हरियाणा में दूसरे नंबर पर सबसे सूखा जिला सिरसा है, जहां सामान्य से 58% कम (महज 88.1 मिमी) बारिश हुई है। वहीं कैथल में 48%, रोहतक में 48%, कुरुक्षेत्र में 41%, करनाल में 41%, अंबाला में 40%, हिसार में 37% पानीपत में 36%, सोनीपत में 31% बारिश कम दर्ज की गई। मंगलवार को औसत अधिकतम तापमान में 0.8°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हिसार में सर्वाधिक तापमान 36.2°C दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी में 35.5°C, अंबाला में 35.4°C, सिरसा में 35.5°C और महेंद्रगढ़ में 35.9°C रिकॉर्ड हुआ। : मानसून की बेरूखी से न्यूनतम तापमान में 0.4°C का इजाफा हुआ, हालांकि यह सामान्य के आसपास ही बना हुआ है।













