रेवाड़ी में स्वाइन फ्लू व डेंगू के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की उडाई नींद

On: September 14, 2026 2:24 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में स्वाइन फ्लू व डेंगू के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की उडाई नींद
रेवाड़ी में स्वाइन फ्लू व डेंगू के मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की उडाई नींद

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में स्वाइन फ्लू और डेंगू के नए केस बढते जा रहे है। इसी को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। रेवाड़ी जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या सात व डेंगू के मामलों की संख्या 26 पहुंच गई है। इतना ही नहीं रेवाड़ी में मलेरिया के कुल 12 मामले सामने आए हैं।

 

स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण: सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू में शुरुआत में बुखार, खांसी, गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द, शरीर में दर्द और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं। कुछ मरीजों में सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। केवल लक्षणों के आधार पर स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं की जा सकती। ऐसे लक्षण होने पर डॉक्टर से जांच करानी चाहिए। चिकित्सक जरूरत के अनुसार सैंपल की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत या हालत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए।

सर्वे और जागरूकता अभियान चलाया: स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर सर्वे और जागरूकता अभियान चला रही हैं। अब तक 15,52,497 घरों की जांच की जा चुकी है और 2089 नोटिस जारी किए गए हैं।लोगों को घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर-टंकियों की नियमित सफाई करने और लार्वा के संभावित स्रोत खत्म करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में शिविर लगाए जा रहे है।

विभाग ने की ये अपील: स्वाइन फ्लू को लेकर भी सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है। सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने बताया कि संक्रमित मरीज की स्थिति पर विभाग की ओर से नजर रखी जा रही है और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now