कोसली: कोसली बार एसोसिएशन के चुनाव में निखिल यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि प्रवीन कुमारी यादव उपाध्यक्ष और अभिषेक सचिव निर्वाचित हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी।
चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अजीत भारद्वाज, हरपाल ढिल्लों और विक्रम सिंह लांबा की देखरेख में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी तथा भव्य स्वागत किया गया।
कांटे की रही टक्कर: बता दें कोसली में बार एसोसिएशन के चुनाव में कांटे की टक्कर रही। अध्यक्ष पद के चुनाव में निखिल यादव को 142 वोट मिले, इतना ही नहीं उनके प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र कुमार को 114 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रवीन कुमारी यादव ने 158 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी रेशु देवी को 97 वोट मिले। सचिव पद पर अभिषेक ने 136 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि राजपाल को 119 वोट मिले।
सहसचिव और कोषाध्यक्ष बने निर्विरोध: बता दे कोसली दो पदों पर कोई चुनाव नहीं हुआ। क्योंकि सहसचिव पद पर निशा यादव और कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन होने के कारण दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। चुनाव में कुल 265 मतदाताओं में से 257 ने मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अजीत भारद्वाज, हरपाल ढिल्लों और विक्रम सिंह लांबा की देखरेख में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी।













