BJP नेता के भतीजे जितेंद्र यादव का हत्यारोपी 5 दिन बाद पकडा गया

On: September 11, 2026 2:10 PM
Follow Us:
ARRESTED
ARRESTED

रेवाड़ी में भाजपा नेता के भतीजे की जितेंद्र यादव के हत्या के आरोपित दोस्त ठेकेदार प्रवीण उर्फ पपला को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसी मामले को लेकर एएसपी दीपिका अग्रवाल अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगी। पुलिस ने उसे कहां से तथा कैसे पकडा है। हत्या के कारणों का भी खुलासा किया जाएगा।

मर्डर के कारणा ये आये सामने

हत्या के पांच दिन बाद भी 40 वर्षीय जितेंद्र यादव के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है हांलाकि। परिवार जहां पैसे के लेन-देन को वजह मान रहा है, तो कुछ लोग इसे महिला से जुड़ा मामला मानकर चल रहे हैं। मृतक के चाचा एवं भाजपा नेता के मर्डर से दो दिन पहले पत्नी पर हमला कर सिर फोड़ने के आरोपों से भी इन चर्चाओं को हवा मिली है।

5 दिन बाद काबू:पुलिस जितेंद्र यादव की हत्या को लेकर कई दिनों से दबीश दे रही थी लेकिन सफलता नहीं मिली थी। आखिरकार से 5 दिन बाद पुलिस ने हमला कर दोस्त ठेकेदार को काबू कर लिया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों विशेषकर परिजनों में रोष बढ़ता जा रहा था। मामले को लेकर दोपहर एक बजे एएसपी दीपिका अग्रवाल अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगी।

जानिए क्या है पूरा मामला: बता दे कि सात सितंबर की शाम कमालपुर के भाड़ावास रोड पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो के पास ठेकेदार प्रवीण ने अपने करीबी दोस्त जितेंद्र के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया था। इतना ही नहीं हमले से गिरने के बाद भी उस पर तीन वार किए। जिसमें उसका साथी उसे पीछे खींचता दिख रहा है। पुलिस ने मृतक के चाचा एवं भाजपा नेता उत्तम सिंह की शिकायत पर प्रवीण ठेकेदार को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now