रविवार, 25 अक्टूबर 2026

शेयर बाजार और IPO के नाम पर 61.40 लाख की साइबर ठगी, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: (Best24News)  शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 61.40 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने एक आरोपी…


रेवाड़ी: (Best24News)  शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 61.40 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नई दिल्ली के मुकुंदपुर जनता विहार निवासी तथा हाल समता विहार कॉलोनी, मुकुंदपुर निवासी विजय माथुर के रूप में हुई है।

YouTube विज्ञापन के जरिए शुरू हुआ ठगी का जाल

जांच अधिकारी के अनुसार, गांव शहादत नगर निवासी सतीश कुमार ने 3 फरवरी को साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 17 दिसंबर को वह अपने मोबाइल पर YouTube देख रहा था। इसी दौरान उसे शेयर बाजार में निवेश से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उसे एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसके बाद जालसाजों ने उसे एक अन्य WhatsApp ग्रुप में शामिल कर शेयर बाजार में निवेश करने और भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया।

जालसाजों के झांसे में आकर सतीश कुमार ने जनवरी 2026 के दौरान अलग-अलग बैंक खातों में कई बार में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

IPO में निवेश के नाम पर भी जमा कराई रकम

27 जनवरी को साइबर ठगों ने पीड़ित को एक अन्य WhatsApp ग्रुप में जोड़कर IPO में निवेश करने का लालच दिया। पीड़ित ने वहां भी रकम जमा करा दी। इस तरह आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों में उससे कुल 61 लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।

जब पीड़ित ने निवेश की गई मूल रकम और मुनाफा वापस निकालने का प्रयास किया, तो जालसाजों ने उससे और पैसे की मांग शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस को शिकायत दी।

आरोपी के खाते में पहुंचे थे 2 लाख रुपये

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान दिल्ली निवासी विजय माथुर की कथित संलिप्तता सामने आई। पुलिस जांच में सामने आया कि ठगी की रकम में से 2 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे।

ये भी पढ़ें:श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला

पुलिस ने सोमवार को आरोपी विजय माथुर को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल करने और मामले की गहन जांच के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp