रेवाड़ी जिले के जाटूसाना थाना क्षेत्र के बेरली खुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान राजस्थान के ढाणी संपत के रहने वाले अमित तंवर (32) के रूप में हुई। फिलहाल मरने के कारणों का कारण लेन देन बताया जा रहा है।
बता दे सुबह राहगिर बेरली खुर्द से चौकी नंबर-2 की ओर जाने वाले रास्ते से गुजर रहे थे कि लोगो ने पेड से लटका एक शव मिला। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। कोसली डीएसपी और जाटूसाना थाना प्रभारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अमित गांव में एक व्यक्ति के पास काम करता था।
शव को लिया कब्जे: पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि नोट में उसने गांव के तीन लोगों पर पैसे नहीं देने और मारपीट करने के आरोप लगाए है। डेड बोडी मिलने से चर्चा का विषय बना हुआ है।













