भाड़ावास स्कूल में हिंदी सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं, विजेता विद्यार्थी सम्मानित

On: September 9, 2026 7:15 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: भाड़ावास स्कूल में हिंदी सप्ताह के विजेताओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य एवं स्टाफ
रेवाड़ी: भाड़ावास स्कूल में हिंदी सप्ताह के विजेताओं को पुरस्कृत करते प्राचार्य एवं स्टाफ

रेवाड़ी: जिले के गांव भाड़ावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद् द्वारा मनाए जा रहे हिंदी सप्ताह के तहत प्राध्यापिका सुषमा के संयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य हरीश चौहान ने की।

इस अवसर पर यशस्वी साहित्यकार एवं मूर्धन्य एवंं मूर्धन्य पत्रकार स्व बाबू बालमुकुंद गुप्त जी की बहुआयामी व्यक्तित्व एवं कृतित्व की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। प्राचार्य श्री चौहान ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को परिषद् की ओर से पुरस्कृत किया। प्राध्यापिका बिंदु यादव ने कार्यक्रम का संचालन तथा प्रतिभागियों एवं स्टाफ का आभार ज्ञापित किया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now