फरीदाबाद। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ 2026 का आयोजन 10 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रतियोगिता में हरियाणा के 35 एथलीट, जिनमें 12 पुरुष और 23 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने के लिए जोर लगाएंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग में हरियाणा के 12 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें बलकिशन (भिवानी) स्टेपल चेज, नुजरत (यमुनानगर) 100 मीटर, परमोद जेवलिन थ्रो, मोहम्मद अता साजिद (फरीदाबाद) लॉन्ग जंप, विकास दलाल 3000 मीटर स्टेपल चेज, आशीष जाखड़ (झज्जर) हैमर थ्रो, अविनाश कुमार (रेवाड़ी) लॉन्ग जंप, कृष्ण कुमार (भिवानी) 800 मीटर, विक्रांत पांचाल (फरीदाबाद) 400 मीटर, अमित पुंडीर (यमुनानगर) हैमर थ्रो, अंकित 3000 मीटर स्टेपल चेज और संयम शॉटपुट स्पर्धा में भाग लेंगे।
महिला वर्ग में 23 एथलीट लेंगी हिस्सा
महिला वर्ग में अनीशा डिस्कस थ्रो, अंशु धनखड़ (सोनीपत) शॉटपुट, दीपिका (फतेहाबाद) जेवलिन थ्रो, खुशी हाई जंप, परीक्षा (फरीदाबाद) लॉन्ग जंप, पूजा (फतेहाबाद) 800 मीटर, पूनम जेवलिन थ्रो, प्रगति 1500 मीटर और प्रिया (भिवानी) डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेंगी।
इसके अलावा साक्षी (भिवानी) हैमर थ्रो, तमन्ना (जींद) 100 मीटर, वंशिका घनघस (भिवानी) पोल वॉल्ट, सीमा कालीरमण (भिवानी) डिस्कस थ्रो, मनप्रीत कौर (अंबाला) शॉटपुट, किरण पहल (सोनीपत) 400 मीटर, योगिता परमार (भिवानी) शॉटपुट, भव्य पिलानिया (फतेहाबाद) जेवलिन थ्रो, ज्योति (फतेहाबाद) जेवलिन थ्रो, निधि रानी (रोहतक) डिस्कस थ्रो, पूजा शर्मा हाई जंप, पूजा सिंह हाई जंप, रूबीना यादव (रेवाड़ी) हाई जंप और सान्या यादव (महेंद्रगढ़) डिस्कस थ्रो में अपनी चुनौती पेश करेंगी।
एथलेटिक्स हरियाणा के फरीदाबाद मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। प्रतियोगिता में राज्य के एथलीटों की नजर पदक जीतने पर रहेगी।













