राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

On: September 5, 2026 6:56 PM
Follow Us:
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में शनिवार को महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान और प्राचार्या श्रीमती दयावती की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम की शुरुआत में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उनके योगदान पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर अपने विचार साझा किए।’

 

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

​विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। प्राचार्या श्रीमती दयावती ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन का सच्चा मार्गदर्शक भी होता है।

​कार्यक्रम का सफल एवं सुचारू मंच संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष  अमन कुमार द्वारा किया गया। अंत में, कार्यक्रम की आयोजक, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी एवं भौतिक विज्ञान की सहायक प्रोफेसर श्रीमती प्रीता कुमारी ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त करते हुए समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now