Delhi News: रेवाड़ी से दिल्ली के लिए 50 नई ई-बसें शुरू, जानिए किराया व रूट ?

On: September 5, 2026 8:18 AM
Follow Us:
Delhi News: रेवाड़ी से दिल्ली के लिए 50 नई ई-बसें शुरू, जानिए किराया व रूट

Delhi News (Best24News) रेवाड़ी: रेवाड़ी वालो की अब बल्ले बल्ले हो गई है। बता दें कि 50 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने के साथ ही रेवाड़ी से दिल्ली के बीच इंटरस्टेट बस सेवा की शुरुआत हो गई। सीएम रेखा गुप्ता ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता बसे दिलली से रेवाड़ी के लिए चलेगी। ऐसे में यात्रियो को दिल्ली जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसो में सफर करने का मौका मिलेगा।

 

दिल्ली सरकार चलाएगी 14000 बसें: बता दे कि दिल्ली के बस बेड़े में अब करीब 6,840 बसें है, जिनमें 5,088 इलेक्ट्रिक और 1,752 सीएनजी बसें है। सरकार का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028-29 तक बेड़े को करीब 14 हजार बसों तक बढ़ाना है। इसके साथ ही सीएम ने तेहखंड डिपो में दिल्ली के दूसरे अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) और हसनपुर-गाजीपुर बस डिपो में पब्लिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

  • रूट और दूरी: यह बस सेवा धौला कुआं से रेवाड़ी के बीच लगभग 86 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, जो गुरुग्राम, मानेसर और धारूहेड़ा से होकर रेवाड़ी गुजरेगी।
  • किराया: बस से दिल्ली से रेवाड़ी तक किराया ₹153

72 हजार गाड़ियों की फिटनेस जांच: परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिल्लीवासियों को स्वच्छ, आरामदायक और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। 2029 तक दिल्ली के बेड़े को करीब 14 हजार बसों तक बढ़ाने का टारगेट है। इसी दिन तेहखंड एटीएस से हर साल करीब 72 हजार गाड़ियों की फिटनेस जांच होगी। इससे गाड़ियों का फिटनेस ऑटोमेटिक तरीके से होगा।

ये रहे मौजूद: कार्यक्रम में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि सरकार दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेफ्टी, सस्टेनेबिलिटी, सौमलेस कनेक्टिविटी और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now