विश्व हिंदू परिषद की वीर शिवाजी बस्ती ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

On: September 4, 2026 3:43 PM
Follow Us:
विश्व हिंदू परिषद की वीर शिवाजी बस्ती ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

धारूहेड़ा (Best24News): विश्व हिंदू परिषद (VHP) की वीर शिवाजी बस्ती द्वारा भगवान सिंह कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों—जिला समरसता प्रमुख पवन , बजरंग दल जिला सहसंयोजक शिव कुमार , विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव , प्रवीण चौहान , भूपेंद्र शर्मा तथा मातृशक्ति नगर संयोजिका श्रीमती बीरोसता यादव द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई।

सनातन धर्म की रक्षा, सुरक्षा और प्रचार-प्रसार पर बौद्धिक चर्चा

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला समरसता प्रमुख पवन जी ने अपने बौद्धिक संबोधन में सनातन धर्म के मूल्यों, सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा और सामाजिक समरसता पर विस्तार से विचार रखे।उन्होंने बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाज में धर्म की रक्षा, जागरूकता और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाएं।

विश्व हिंदू परिषद  की वीर शिवाजी बस्ती ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
विश्व हिंदू परिषद की वीर शिवाजी बस्ती ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने और युवाओं को धर्म व राष्ट्र सेवा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से राखी शर्मा, प्रीति राघव, ऊषा देवी, ओमवती, रिंकी शर्मा, विकास सैनी, उमेश सैनी, सुरेश यादव, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद  की वीर शिवाजी बस्ती ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
विश्व हिंदू परिषद की वीर शिवाजी बस्ती ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now