Yoga Day Rewari :साउथ रेंज रेवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

On: June 21, 2026 10:51 AM
Follow Us:
Yoga Day Rewari :साउथ रेंज रेवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Yoga Day Rewari (Best24News) 12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक साउथ रेंज रेवाड़ी, श्री ओमप्रकाश नरवाल (IPS) के दिशा-निर्देशन और गरिमामयी नेतृत्व में कार्यालय परिसर में योग दिवस बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।The 12th International Yoga Day

इस विशेष योग शिविर का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल के जवानों को मानसिक तनाव से मुक्त रखना और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना था।योग शिविर का सफल संचालन और प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ।

The 12th International Yoga Day

उन्होंने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने ताड़ासन, वृक्षासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम के सही तरीकों को समझाते हुए उनके शारीरिक व मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

तनावमुक्त जीवन के लिए योग बेहद जरूरी: आईजीपी ओमप्रकाश नरवाल

इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए आईजीपी श्री ओमप्रकाश नरवाल ने कहा कि पुलिस की नौकरी अत्यधिक चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवानों का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है।

साउथ रेंज रेवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” width=”1195″ height=”896″ />
योग केवल एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है जो हमारे मन, कर्म और विचारों को संतुलित करती है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को प्रतिदिन अपने जीवन में योग को शामिल करने का संकल्प दिलाया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए योग प्रशिक्षक सम्मानित शिविर के सफल आयोजन और बेहतरीन ट्रेनिंग के लिए आईजीपी महोदय ने योग प्रशिक्षक सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की सराहना की।

Yoga Day Rewari :साउथ रेंज रेवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Yoga Day Rewari :साउथ रेंज रेवाड़ी में धूमधाम से मनाया गया 12 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों और जवानों ने अपनी दैनिक दिनचर्या में कम से कम 30 मिनट योग करने की शपथ ली।इस योग सत्र में साउथ रेंज के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी और भारी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित रहे। सभी ने पूरी ऊर्जा और अनुशासन के साथ योग क्रियाओं में भाग लिया।

 

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now