धारूहेड़ा: कस्बे के गांव भटसाणा में मंगलवार रात को एक व्यक्ति ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान अनिल कुमार 42 के रूप में हुई है।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया अनिल कुमार अपने परिवार के साथ गांव में रह रहा था। उसने रात को अपने कमरे में चुन्नी से पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। रात को परिजनो का पता चला लेकिन जब तक वह मर चुका था। सूचना पाकर रात को पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के मरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बुधवार का सामान्य कार्रवाई करते हुए शव परिजनो को सोंप दिया है।













