श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

On: September 1, 2026 5:06 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में उमडी भीड

धारूहेड़ा (Best24News): औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा के प्राचीन शिव मंदिर में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ हुआ। कथा के पहले दिन मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और धर्मप्रेमी बंधुओं ने भाग लिया।

धारूहेड़ा:   श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में उमडी भीड
धारूहेड़ा: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में उमडी भीड

कथा व्यास सुप्रसिद्ध कथा वाचक भारत भूषण ने मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भगत सिंह चौक और बाजारों से गुजरी यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लिए चल रही महिलाओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

धारूहेड़ा: प्राचीन शिव मंदिर में कथा के शुभारंभ पर आरती करते हुए
धारूहेड़ा: प्राचीन शिव मंदिर में कथा के शुभारंभ पर आरती करते हुए

बता दे कलश यात्रा प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य भगत सिंह चौक और कस्बे के प्रमुख बाजारों से होती हुई वापस कथा स्थल पहुंची। पुष्प वर्षा से स्वागत: कलश यात्रा के दौरान मुख्य बाजारों में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया।

धारूहेड़ा:   श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में उमडी भीड
धारूहेड़ा: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में उमडी भीड

आयोजक डॉ. अश्विनी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का रसपान रोजाना दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर से 7 सितंबर तक प्रतिदिन शाम को संगीतमय कथा का आयोजन होगा। कथा के समापन 8 सिंतबर का हवन व भंडारे का आयोजन ​होगा।

धारूहेड़ा:   श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में उमडी भीड
धारूहेड़ा: श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा में उमडी भीड

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार