तीन बच्चों के पिता लापता, साहबी बैराज पर लावारिस मिला ऑटो

On: August 30, 2026 5:15 PM
Follow Us:
तीन बच्चों के पिता लापता, साहबी बैराज पर लावारिस मिला ऑटो

धारूहेड़ा (Best24News): गांव गढ़ी बोलनी निवासी 38 वर्षीय ओमप्रकाश पिछले 6 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। ओमप्रकाश 24 अगस्त की सुबह ऑटो लेकर काम के लिए निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लगा था। शुक्रवार को उसका ऑटो साहबी बैराज पर लवारिश खडा मिला। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

गांव गढ़ी बोलनी निवासी पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बावल की एक निजी कंपनी में काम करती है। उसके पति ओमप्रकाश ने करीब 10 दिन पहले ही किराए पर ऑटो (थ्री-व्हीलर) चलाना शुरू किया था। 24 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे ओमप्रकाश ऑटो लेकर घर से निकले थे और पिंकी अपनी ड्यूटी पर चली गई थी। ड्यूटी के दौरान पिंकी के ‘फोन-पे’ (PhonePe) पर ऑटो के किराए के 20 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर हुए थे।

शाम तक जब ओमप्रकाश घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में छानबीन के दौरान ओमप्रकाश का ऑटो साहबी बैराज (Sahibi Barrage) के पास लावारिस अवस्था में खड़ा मिला, लेकिन ओमप्रकाश का कोई पता नहीं चला। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों, सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और सर्विलांस की मदद से लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

          संबंधित समाचार