शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा नपा उपचेयरमेन चुनाव: 31 अगस्त को शुरू होगी प्रक्रिया, यहां पढें शेड्यूल जारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News):  धारूहेड़ा नपा उपचेयरमेन चुनाव लेकर कस्बे का सियासी पारा अपने चरम पर पहुँच गया है। आगामी 31 अगस्त को होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने जोड़-तोड़ और…


धारूहेड़ा (Best24News):  धारूहेड़ा नपा उपचेयरमेन चुनाव लेकर कस्बे का सियासी पारा अपने चरम पर पहुँच गया है। आगामी 31 अगस्त को होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने जोड़-तोड़ और पार्षदों को अपने पाले में लाने की रणनीति तेज कर दी है। उपमंडल अधिकारी (SDM) की ओर से अगुवाई में आयोजित चुनाव का शेडयूल जारी कर दिया गया है।

Advertisement

31 अगस्त का पूरा चुनावी शेड्यूल (Minute-to-Minute Schedule):

बता दे कि उपमंडल अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 31 अगस्त को दोपहर 02:15 बजे नगरपालिका कार्यालय धारूहेड़ा में सभी पार्षदों व सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित होगी। दोपहर 02:40 से 03:20 बजे तक उपप्रधान पद के लिए नामांकन पत्र (Nomination Papers) दाखिल किए जाएंगे।

  • दोपहर 02:15 बजे: नगरपालिका कार्यालय धारूहेड़ा में सभी पार्षदों व सदस्यों की विशेष बैठक आयोजित होगी।
  • दोपहर 02:40 से 03:20 बजे तक: उपप्रधान पद के लिए नामांकन पत्र (Nomination Papers) दाखिल किए जाएंगे।
  • दोपहर 03:20 से 03:40 बजे तक: दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny) होगी।
  • दोपहर 03:40 से शाम 04:00 बजे तक: उम्मीदवारों को नाम वापस लेने (Withdrawal) का समय दिया जाएगा।
  • शाम 04:00 बजे के बाद: नाम वापसी के बाद चुनाव की अंतिम तस्वीर साफ होगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो तुरंत मतदान (Voting) व मतगणना कराकर परिणाम घोषित किया जाएगा।

10 मत वाला बनेगा विजेता: बता दे नपा में 18 वार्ड मेंबर व एक चेयरमैन पद हैं ऐसे में अगर दो ही लोग नामांकन करते है तो 10 मत वाला चेयरमैन बस सकता है। जिस हिसाब से अमन की ओर दावा किया जा रहा है उससे लगता है वह निविर्रोध ही उपचेयरमैन बन सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

उपचेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमाने के लिए एक-एक पार्षद की भूमिका बेहद अहम हो गई है। जिन पार्षदों ने अभी तक अपना राजनीतिक रुख स्पष्ट नहीं किया है, उन पर सभी दावेदारों की नजरें टिकी हुई हैं। वहीं सूत्रो से भी पता चला है वार्ड 8 के पार्षद अपने 13 पार्षदों के साथ शनिवार को भ्रमण पर चले गए है। जो सोमवार को चुनाव से पहले नपा कार्यालय पहुंचेगें।

दावों की असली परीक्षा: हालांकि विभिन्न गुटों द्वारा बहुमत के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अंतिम समय में क्रास वोटिंग या भीतरी घात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। समर्थन के दावों की असली परीक्षा 31 अगस्त को मतदान के दौरान ही होगी। हालांकि एक पार्षद की ओर से दावा किया जा रहा है उसके पास 13 पार्षद है वह निर्विरोध उपचेयरमैन बन सकता है। लेकिन सच्चाई तो कल ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp