रेवाड़ी: शुक्रवार रात शराब पीने के दौरान पत्नी के साथ अश्लील हरकत करने को लेकर रेवाड़ी में एक नेपाली युवक ने अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उपचार के दौरान
शुक्रवार रात को ही उसकी मौत हो गई। जैसे की पुलिस को वहां पहुंची तोे आरोपित मौके से फरार हो गया।
जानिए क्या है पूरा मामला: बता दें कि रेवाड़ी के सेक्टर चार के निकट शक्ति नगर में नेपाल के रापती अंचल के कैलाली जिले के रहने किराये पर रहते थे। बता दे कि विक्रम शक्तिनगर स्थित एक किराये के मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। शुक्रवार रात वों दोस्त गोविंद के साथ मकान में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान गोविंद ने विक्रम की पत्नी को गलत तरीके से छू दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्साए युवक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
रोहतक में तोडा: उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपित विक्रम मौके से फरार हो गया। हालांकि रात को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
एक साथ किए कई वार: पुलिस ने बताया चाकूओ के निशान से लग रहा है उसने चाकू से गोविंद पर कई वार कर दिए। हमले में गोविंद गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल गोविंद को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया तथा दम तोड दिया। पुलिस ने शनिवार को हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












