शातिर महिला: पूजा की आड में करती थी चोरी, रेवाड़ी पुलिस के चढी हत्थे

On: August 27, 2026 6:33 PM
Follow Us:
शातिर महिला: पूजा की आड में करती थी चोरी, रेवाड़ी पुलिस के चढे हत्थे

  रेवाड़ी :  हरियाणा पुलिस ने चोर तो बहुत पकडे होंगे। लेकिन हाल में रेवाड़ी में पुलिस ने एक ऐसी शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। जिसकी चालबाज को लेकर पुलिस भी चौक गई है। पुलिस ने सर्च अभियान के चलते महिला के पास 24,900 रुपए नकद बरामद किया है। महिला की पहचान गांव धामलाका निवासी निर्मला के रूप में हुई है। बता ये यह कोई पहला मामला नही है इस महिला के खिलाफ पहले से मॉडल टाउन थाने में नशा तस्करी का केस दर्ज है।

 

मंदिर में पूजा के दौरान की चोरी
पुलिस ने बताया कि 25 अगस्त को गांव चांदनवास निवासी शीला देवी ने भाड़ावास चौकी पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह रेवाड़ी के हनुमान मंदिर में पूजा करने गई थी। जब वह लाइन में खड़ी थी तो एक महिला ने उसके बैग की चेन खोलने का प्रयास किया, भीड़ के कारण उसने उसे अनदेखा कर दिया। वह महिला उसके पीछे-पीछे शनि मंदिर और बाबा मोहन राम मंदिर तक पहुंच गई। मंदिर में दर्शन के बाद जब उसने अपना बैग चेक किया तो 20 हजार रुपए गायब मिले। महिला के बताने पर मंदिर समिति ने सीसीटीवी की जांच की तो महिला बैग के साथ छेड़छाड़ करती दिखाई दी। सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

हुआ बडा खुलासा: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला ने एक और चोरी की वारदात कबूल की। महिला ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि उसने उसी दिन बाजार में अजीज गारमेंट्स की दुकान पर एक महिला के बैग से 5 हजार रुपए चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए 24 हजार 900 रुपए बरामद किए। महिला की चोरी करने के तरीके को जानकर चौक गई है। कैसे महिलाओ का पीछा करना। मौका पाकर उसके बैग से नकदी निकाला ओर चुपचाप वहां से निकल जाना कितना शातिर तरीके ये खेल खेल रही थी।

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर