NH 48 धारूहेड़ा पर मिला शव, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

On: September 4, 2026 9:24 AM
Follow Us:
death
DEATH

धारूहेड़ा:  NH 48 धारूहेड़ा कापड़ीवास फ्लाईओवर के निकट में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सेक्टर छह पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

सेक्टर 6 पुलिस के अनुसार राहगिरों ने सूचना दी थी कापडीवास ओवरब्रिज के पास कोई युवक मृत पडा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाये है। शव को शिनाख्त के लिए रेवाड़ी के शव ग्रह में भी रखवा दिया गया है।

थानों में फोटो किए शेयर: थाना प्रभारी सचिन ने बताया कि मृतक की फोटो आस पास थानों में शेयर की गई तथा उसकी पहचान हो सके। मृतक के पास कोई ऐसा कागजात नही मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके।

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now