धारूहेड़ा: गांव नंदरामपुर बास में कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक के पास खड़ा ढाई साल का बच्चा उछलकर गाड़ी के शीशे में उलझ गया। कुछ दूर जाकर गाड़ी रूकी तो बच्चे को शीशे से उतरा। बाइक के साथ गिरने से मां-बेटा भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जबकि बच्चे की हालत गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को ब्यान दर्ज कर मामला दर्ज किया हैं।
गांव नंदरामपुर बास के रहने वाले नीरज ने थाना धारूहेड़ा पुलिस को शिकायत में बताया कि 11 अगस्त को उसकी मां मंजू देवी (38) चचेरे भाई ढाई वर्षीय भव्यास के साथ खेत में गई हुई थी। वह उसे लेने के लिए बाइक पर भटसाना रोड स्थित खेत में गया। वह अपने मां व भाई को लेकर खेत से चलने लगा तो पिछे से एक कार ने उसकी बाइक का टक्कर मार दी। जिससे वे तीनो गिर गए।
टक्कर से उसके भाई भव्यास व मां को का ज्यादा चोंटे लगी। दोनो को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया लेकिन भव्यास को रोहतक रैफर कर दिया। भाई को छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बुधवार आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












