रेवाड़ी (Best24News): शहर के आनंद नगर (वार्ड नंबर 4) से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। सुबह के समय सैर पर निकले डॉक्टर भारत सोनी (उर्फ यूशन) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। सुबह घर से निकलने के बाद शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।
सुबह 5:30 बजे निकले थे घूमने, शाम तक नहीं पहुंचे घर
धारूहेड़ा निवासी वीर सिंह सैनी ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भतीजी के बेटे डॉक्टर भारत सिंह सैनी उर्फ यूशन आनंद नगर रेवाड़ी स्थित अपने घर से सुबह करीब 5:30 बजे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे।
जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया और संभावित स्थानों व रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की। देर शाम तक कोई सुराग न मिलने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है और मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
परिजनों की आमजन से अपील:
डॉक्टर भारत सोनी के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों और पुलिस द्वारा उनकी तलाश जारी है। यदि किसी भी व्यक्ति को इनके संबंध में कोई जानकारी या सुराग मिले, तो वे तुरंत उनके मोबाइल नंबर 9466152475 या नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करने की कृपा करें।














