विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा की मासिक बैठक: कार्यकर्ताओं को सौंपा दायित्व

On: August 23, 2026 4:05 PM
Follow Us:
धारूहेडा: विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा नगर कार्यसमिति की बैठक का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते हुए

धारूहेड़ा (Best24News):  विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा नगर कार्यसमिति की मासिक बैठक नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव की अध्यक्षता में सोहना रोड पर ज्योतिबा फूले पार्क में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, पर्वों की तैयारियों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

धारूहेड़ा: विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा की ओर नया दायित्व सौंपते हुए
धारूहेड़ा: विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा की ओर नया दायित्व सौंपते हुए

स्थापना दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व रक्षाबंधन की रूपरेखा तैयार: बैठक के दौरान विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और रक्षाबंधन के पावन पर्वों को धारूहेड़ा नगर की सभी बस्तियों में भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इन कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए रूपरेखा तैयार की गई और अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

धारूहेड़ा: विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा की ओर नया दायित्व सौंपते हुए
धारूहेड़ा: विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा की ओर नया दायित्व सौंपते हुए

संगठन का विस्तार: बैठक में संगठन विस्तार करते हुए नए कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए और नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर बीरोसत्ता यादव को मातृ शक्ति नगर संयोजिका का दायित्व सौंपा, विकास सैनी को भगवान सिंह कॉलोनी के संयोजक बनाए गए तथा सरोज देवी, रेखा शर्मा और अजीत सिंह ने विश्व हिंदू परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

धारूहेड़ा: विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा की ओर नया दायित्व सौंपते हुए
धारूहेड़ा: विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा की ओर नया दायित्व सौंपते हुए

बैठक में ये कार्यकर्ता रहे मौजूद: इस अवसर पर प्रवीण चौहान, बबलू, सुरेश यादव, मनोज शर्मा, सुरेश कुमार, सचिन, प्रीति राघव, ओमवती प्रजापति, भुवनेश्वर और देवेंद्र देवासी सहित विहिप के कई प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर