शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा की मासिक बैठक 23 अगस्त को

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): विश्व हिंदू परिषद (VHP) नगर धारूहेड़ा की आवश्यक मासिक बैठक का आयोजन रविवार, 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे सेक्टर-4 स्थित ज्योतिबा फुले पार्क, धारूहेड़ा…


धारूहेड़ा (Best24News): विश्व हिंदू परिषद (VHP) नगर धारूहेड़ा की आवश्यक मासिक बैठक का आयोजन रविवार, 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे सेक्टर-4 स्थित ज्योतिबा फुले पार्क, धारूहेड़ा में आयोजित होगी।

Advertisement

विश्व हिंदू परिषद (VHP) धारूहेड़ा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में आगामी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों, भावी कार्ययोजनाओं तथा संगठन एवं कार्यकर्ता विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले धार्मिक व सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार करना। क्षेत्र में सनातन संस्कृति और सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए रणनीति बनाना।
नगर व बस्ती स्तर पर नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील: विश्व हिंदू परिषद नगर धारूहेड़ा इकाई की ओर से नगर, बस्ती, बजरंग दल, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के सभी नगर व बस्ती स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर पहुंचने का आह्वान किया गया है, ताकि आगामी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाया जा सके।

 

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp