धारूहेड़ा (Best24News): सेक्टर 4A धारूहेड़ा में निवासियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सरंक्षक चंद्र बोस की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सेक्टर के विकास, मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव और निवासियों के हितों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से नई रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) कार्यकारिणी कमेटी का गठन किया गया। बैठक में अगल तीन साल के लिए इस 11 सदस्यीय RWA कमेटी में 5 मुख्य पदाधिकारी और 6 सह-सदस्य चुने गए हैं।

RWA कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी:
- प्रधान: राजू यादव (₹1,01,000 सहयोग राशि)
- उप प्रधान: तेजबीर सिंह (₹11,000 सहयोग राशि)
- सचिव: आनंद मोहन (₹5,100 सहयोग राशि)
- उप सचिव: रेनू मेहरा
- कोषाध्यक्ष: अनिल चौहान (₹5,100 सहयोग राशि)
- सह-सदस्य (Executive Members):
- कमेटी में सेक्टर के 6 गणमान्य लोगों को सह-सदस्य के रूप में शामिल किया गया है

- राजवीर (₹1,100)
- पतराम (₹2,100)
- सुरेंद्र सिंह (₹1,100)
- सूरजमनी
- नरेश कुमार
- दिलीप सिंह छावड़ी
पूर्व प्रधानों और वरिष्ठ सेक्टरवासियों का मिला मार्गदर्शन
बैठक के दौरान RWA के पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव (जिन्होंने ₹5,100 का सहयोग दिया), पूर्व प्रधान यादराम बोकन तथा पूर्व प्रधान कृष्ण यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पूर्व प्रधानों व वरिष्ठ निवासियों ने नवगठित RWA टीम को बधाई दी और सेक्टर की बेहतरी के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर रंगराज यादव, नरेश यादव, सतीश, नवल किशोर, जगदीश, सतीश यादव, धर्मपाल, खेमचंद कौशिक, अजीत, पवन, प्रदीप, हवासिंह, मुनीम, उत्तम सिंह, भीम सिंह, कुलदीप, हर्ष कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में सेक्टर 4A धारूहेड़ा के निवासी मौजूद रहे।
बता ने इसके लिए पहले 15 तक नांमाकन मांगे थे। केवल एक पद को लेकर दो दो लोगों ने नांमाकन किया था। 26 अगस्त को नामांकन वापस लेने की तय तिथी थी। लेकिन रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया।
नवनियुक्त प्रधान राजू यादव व सचिव आनंद मोहन ने सभी सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी टीम सेक्टर की सफाई, सुरक्षा और विकास कार्यों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।












