विश्व हिंदू परिषद धारूहेड़ा की मासिक बैठक 23 अगस्त को

On: August 22, 2026 5:10 PM
Follow Us:
VISHVA HINDU PARISHAD

धारूहेड़ा (Best24News): विश्व हिंदू परिषद (VHP) नगर धारूहेड़ा की आवश्यक मासिक बैठक का आयोजन रविवार, 23 अगस्त 2026 को किया जाएगा। यह बैठक दोपहर 12:30 बजे सेक्टर-4 स्थित ज्योतिबा फुले पार्क, धारूहेड़ा में आयोजित होगी।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) धारूहेड़ा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि बैठक में आगामी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों, भावी कार्ययोजनाओं तथा संगठन एवं कार्यकर्ता विस्तार को लेकर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले धार्मिक व सामाजिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार करना। क्षेत्र में सनातन संस्कृति और सामाजिक कार्यों को गति देने के लिए रणनीति बनाना।
नगर व बस्ती स्तर पर नए सदस्यों को जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना।

सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं से उपस्थिति की अपील: विश्व हिंदू परिषद नगर धारूहेड़ा इकाई की ओर से नगर, बस्ती, बजरंग दल, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के सभी नगर व बस्ती स्तर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से बैठक में समय पर पहुंचने का आह्वान किया गया है, ताकि आगामी कार्यक्रमों को योजनाबद्ध तरीके से सफल बनाया जा सके।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर