शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: छात्र अनुष्मान ने जिला स्तरीय साइंस सेमिनार में लहराया परचम

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय साइंस सेमिनार में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर इस्तमुरार के मेधावी छात्र अनुष्मान, कक्षा 10वीं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र…


धारूहेड़ा: छात्र अनुष्मान ने जिला स्तरीय साइंस सेमिनार में लहराया परचम
धारूहेड़ा: छात्र अनुष्मान ने जिला स्तरीय साइंस सेमिनार में लहराया परचम
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय साइंस सेमिनार में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर इस्तमुरार के मेधावी छात्र अनुष्मान, कक्षा 10वीं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

Advertisement

विद्यालय के विज्ञान अध्यापकों संजय यादव, कृष्ण कुमार, रवि वत्स, के मार्गदर्शन में अनुष्मान ने अपने विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। उनकी वैज्ञानिक सोच, स्पष्ट अवधारणा और आत्मविश्वास की सभी ने सराहना की।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

धारूहेड़ा: छात्र अनुष्मान ने जिला स्तरीय साइंस सेमिनार में लहराया परचम
धारूहेड़ा: छात्र अनुष्मान ने जिला स्तरीय साइंस सेमिनार में लहराया परचम

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य महोदय विनोद मेहता ने अनुष्मान को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। अनुष्मान की मेहनत और लगन से अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विद्यालय स्टाफ डॉ अश्वनी, नरेंद्र,मंजीत, सुदेश, पूनम यादव, नीतू गुप्ता और समस्त विद्यार्थियों ने अनुष्मान की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp