शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Breaking news: डाकघरों की बडी पहल, अब 10 रुपये में मिलेगा वाटरप्रूफ लिफाफा

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Breaking news: रक्षाबंधन भाई- बहन के प्रेम और स्नेह का प्रमुख त्योहार है। इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन को देखते हुए भिवानी डाक विभाग ने राखियां भेजने के…


Breaking news: रक्षाबंधन भाई- बहन के प्रेम और स्नेह का प्रमुख त्योहार है। इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन को देखते हुए भिवानी डाक विभाग ने राखियां भेजने के लिए विशेष तैयारी की है। ऐसे में जो भाई- बहन एक- दूसरे से दूर हैं, उनके लिए डाक विभाग के माध्यम से राखी भेजने की सुविधा काफी उपयोगी रहेगी।

Advertisement

रक्षाबंधन को देखते हुए भिवानी डाक विभाग ने राखियां भेजने के लिए विशेष तैयारी की है। विभाग की ओर से बहनों के लिए 10 रुपये में वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इन लिफाफों के जरिए बहनें दूर रह रहे भाइयों को सुरक्षित तरीके से राखी भेज सकेंगी. जिले के सभी डाकघरों में ये लिफाफे उपलब्ध करवा दिए गए हैं.।

डाक विभाग के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि वाटर प्रूफ लिफाफे की कीमत जीएसटी समेत 10 रुपये रखी गई है। हरियाणा के हर जिले के किसी भी डाकघरो में ये उपलब्ध है। लिफाफे विशेष रूप से रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, ताकि राखियों को बारिश और नमी से सुरक्षित रखा जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

डाक विभाग ने राखी बुकिंग के लिए जिले के बड़े डाकघरों में अतिरिक्त काउंटर भी बनाए हैं। बहनें इन काउंटरों से वाटर प्रूफ लिफाफा लेकर वहीं से राखी बुक करवा सकती हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि राखियां समय रहते बुक करवाएं, ताकि डिलीवरी स्टाफ उन्हें निर्धारित स्थान तक समय पर पहुंचा सके। विभाग के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर राखी की डिलीवरी में सामान्यत: 3 से 5 दिन का समय लग सकता है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp