चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाएं को बढावा देने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बडी घोषणाए की है। हरियाणा में नौ नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। सबस अहम बता यह है इस इनमें सात उप स्वास्थ्य केंद्र नूंह जिले और एक-एक सिरसा और रेवाड़ी में एक खोल जागएा। इसके अलावा गुरुग्राम के गांव रणसीका स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तब्दील किया जाएगा।
दवाओं के लिए 97 करोड़ का बजट मंजूर
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी ने हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से 97 करोड़ मूल्य की 117 किस्म की आवश्यक दवाओं की खरीद को स्वीकृति दी है।
इनमें इंजेक्टेबल दवाएं, एंटीबायोटिक्स, एंटीसाइकोटिक, एंटीडायबिटिक, कार्डियोवैस्कुलर और अन्य दवाएं शामिल हैं। उन्नत रक्त जांच एवं नैदानिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कमेटी ने पीजीआइएमएस रोहतक के ब्लड बैंक सेंटर के लिए दो करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से एक आइडी-एनएटी की खरीद को मंजूरी दी गई है।
जानिए कहां कहां बनेगे उपस्वास्थ्य केंद्र: बता दे हरियणा के नूंह के गांव रानिका, देवला नंगली, महुं, गौधोला, लफुरी, बड़ेड और चीला, रेवाड़ी में भांडोर तथा सिरसा के गांव मोचीवाली में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से मातृ-शिशु देखभाल, नियमित टीकाकरण और प्राथमिक उपचार की पहुंच आसान होगी।













