Blast in Bhiwadi: भिवाड़ी​ में फिर हुआ बलास्ट, जिम्मेदारो ने साधी चुप्पी

On: August 20, 2026 7:02 AM
Follow Us:
BLAST

Blast in Bhiwadi: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित विजय नगर इलाके में खेलने के दौरान कचरे में आग लगाने पर धमाका हो गया। धमाका होने से 11 साल का छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुई थी 9 की मौत: बता दे कि भिवाड़ी में करीब 7 महीने पहले ही अवैध पटाखा फैक्ट्री में बलास्ट हुआ था। जिसमें 9 मजदूर जिंदा जलकर राख हो गए थे। उसके बाद भी यहां पटाखा फैक्ट्रियां पकड़ी हैं। पुलिसकर्मियों का भी हाथ सामने आया था। लेकिन पुलिस की मिलीभगत से कुछ दोषियों को बचा लिया गया था। अब सवाल यह है जब वह कंपनी बंद तो फिर कुडे में पटाखा कहां से आया।

कूडे में दबा था पटाखा: लोगो का कहना है कूडे मे पटाका दबा हुआ था। यानि भिवाड़ी पटाखा बनाने का काम अभी नही रूका है। बता दे कि आगजनी की घटनाओं के बाद भी सख्त एक्शन नहीं होने से अब बारूद बच्चों के खेल के मैदान तक पहुंच चुका है।

जानिए कैसे हुआ बलास्ट: बता दे कि बिहार के रोहतास (मोठा गांव) निवासी राजनाथ भिवाड़ी की एक प्राइवे कंपनी में कार्यरत हैं तथा परिवार के साथ भिवाड़ी के विजय नगर में किराए पर रहते हैं। सोमवार दोपहर उनका बड़ा बेटा सचिन पास के मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। बच्चों ने मैदान में पड़े कचरे के ढेर में आग लगा दी। जिससे एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की चपेट में आने से सचिन का शरीर बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत भिवाड़ी भर्ती करवाया गया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर