मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में दिनदहाड़े चोरी: 7 लाख के गहने और नकदी पार, देवर पर शक

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर में दिनदहाड़े लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों और नकदी चोरी हो गए है। वारदात उस समय हुई जब बहू घर के बाथरूम में…


रेवाड़ी में दिनदहाड़े चोरी: 7 लाख के गहने और नकदी पार, देवर पर शक
रेवाड़ी में दिनदहाड़े चोरी: 7 लाख के गहने और नकदी पार, देवर पर शक
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव बोड़िया कमालपुर में दिनदहाड़े लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहनों और नकदी चोरी हो गए है। वारदात उस समय हुई जब बहू घर के बाथरूम में नहाने गई हुई थी और सास बच्चों को लेकर मंदिर गई थी। पीड़िता ने अपने ही देवर पर चोरी करने का अंदेशा जताया है, जिसके वॉट्सएप पर चोरी किए गए गहनों के फोटो और उन्हें बेचने की चैट भी मिली है।

Advertisement

अलमारी में रखे थे 7 लाख के गहने व कैश

पुलिस को दी शिकायत में गांव बोड़िया कमालपुर निवासी रजनी ने बताया कि उनके पति एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और घर पर वह अपनी सास के साथ रहती हैं। 10 अगस्त को उन्होंने अपनी अलमारी में करीब 7 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 3 हजार रुपये कैश सुरक्षित रखे थे।

इस दिन लगा पता: परिजनों के कहना है कि 13 अगस्त को जब उनकी सास ने तीज (त्योहार) के अवसर पर बच्चों के लिए पैसे मांगे, तो अलमारी खोलने पर उसमें से सारे गहने और नकदी गायब मिले, जबकि अलमारी का ताला बंद था। पीड़िता ने तुरंत इसकी सूचना अपनी सास और पति को दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में जिला पार्षद का बेटा निकला लुटेरा: जीजा व साथियों संग मिलकर कैब चालक को बनाया बंधक, गाड़ी, मोबाइल व ₹20,000 लूटे

जानिए क्या सामान हुआ चोरी: बता दे अलमारी से 2 सोने की अंगूठी, 1 चेन, 1 मंगलसूत्र, 1 नोज पिन, 1 ओम (लॉकेट), 1 लौंग और 2 जोड़ी टॉप्स तथा 2 चांदी की अंगूठी, 1 नोज पिन, 3 जोड़ी पायजेब और 5 जोड़ी चुटकी गायब मिली। वहीं ₹3,000 कैश भी चोरी हुआ है।

देवर पर जताया शक’ पीड़िता रजनी ने बताया कि 10 और 11 अगस्त को उनका देवर तेजपाल घर आया हुआ था। 11 अगस्त को जब उनकी सास बच्चों को लेकर मेला देखने मंदिर गई थीं और वह खुद नहाने के लिए बाथरूम गई थीं, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। 13 अगस्त की शाम को ही तेजपाल अचानक कहीं चला गया। एक परिचित के वॉट्सएप नंबर पर चोरी हुए गहनों के फोटो और उन्हें बेचने से जुड़ी चैट मिलने के बाद परिजनों का शक यकीन में बदल गया। पीड़िता की शिकायत पर मॉ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp