धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला DTP का बुल्डोजर

On: August 18, 2026 7:21 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला का बुल्डोजर

धारूहेड़ा: जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी की टीम द्वारा मंगलवार को धारूहेड़ा के नियंत्रित व शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान महेश्ववरी गांव में करीब 3 एकड़ भूमि में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुल्डोजर चला। विभाग ने मौके पर बनाई गई 06 चारदीवारी और 01 अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

 धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला का बुल्डोजर
धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला का बुल्डोजर

जिला नगर योजनाकारजिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले कार्यालय से उस कॉलोनी की वैधता के बारे में अवश्य जांच-पड़ताल कर लें, ताकि भविष्य में होने वाली विभागीय कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार जरूरी अनुमति अवश्य लें।”

अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रॉपर्टी डीलर आम जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। सामान्य जनता को ठगी का अहसास तब होता है, जब वहां अवैध निर्माण शुरू करने पर विभाग द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाती है।

 

धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला DTP का बुल्डोजर धारूहेड़ा

इसलिए आमजन से बार-बार अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें ताकि आपकी गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। किसी भी कार्य दिवस (Working Day) को जिला नगर योजनाकार कार्यालय, रेवाड़ी में आकर कॉलोनी की वैधता की पूरी छानबीन की जा सकती है।

 

 धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला का बुल्डोजर
धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला का बुल्डोजर

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर