Rewari crime: मकान से जेवरात व नकदी चोरी करने वाला दबोचा

On: August 18, 2026 5:52 PM
Follow Us:
ARRESTED

Rewari crime  : थाना सदर पुलिस ने गांव बोडिया कमालपुर में मकान से जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बोडिया कमालपुर निवासी तेजपाल उर्फ बोणा उर्फ कालिया के रूप में हुई है।

10 को हुई थी घर मे चोरी: बता दे गत 16 अगस्त को गांव बोडिया कमालपुर निवासी रजनी ने अपनी शिकायत में बताया था कि मैने व मेरे पति ने गत 10 अगस्त को अपने गहने व नकदी अपनी अलमारी में रखे थे। गत 11 अगस्त को उसका देवर उनके घर आया था जो शाम को वापस चला गया। उसके बाद 13 अगस्त को मैंने अलमारी से खर्चे के लिए रुपये निकालने चाहे तो उसमें मुझे मेरे गहने व नकदी नहीं मिले।

शक के आधार पर मामला दर्ज’ बता दे महिला की शिकायत पर पुलिस ने थाना सदर में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव बोडिया कमालपुर निवासी तेजपाल उर्फ बोणा उर्फ कालिया को गिरफ्तार कर लिया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर