राजपूत महासभा धारूहेड़ा: दशहरा कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

On: August 17, 2026 4:53 PM
Follow Us:
राजपूत महासभा धारूहेड़ा: दशहरा कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा

धारूहेड़ा: राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राजपूत सभा के अध्यक्ष रिटायर्ड सूबेदार मेजर चरण सिंह छौंकर ने की। बैठक में हाल ही में आयोजित तीज महोत्सव की समीक्षा की गई तथा आगामी दशहरा पर्व एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समाज के सभी साथियों ने एकजुट होकर रहने, आपसी सहयोग बढ़ाने, समाज के उत्थान तथा भविष्य में बेहतर सामाजिक कार्य करने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

ये रहे मौजूद: बैठक में हरिपाल सिंह, प्रीतिपाल सिंह, योगेंद्र सिंह गंगा सिंह छौंकर, श्याम सुंदर सिंह , हरकेश सिंह , प्रमोद सिंह, हरिदमन सिंह, रमन सिंह , राहुल सिंह , विजयपाल, संजू , राजीव सिंह चौहान, विक्रम सिंह राठौर, जितेंद्र सिंह, पवन सिंह शेखावत, राजपाल सहित समाज के अनेक गणमान्य साथी उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर