रेवाड़ी हाइटेक जेल: 5 माह 5 वारदात, जिम्मेदार कौन?

On: August 16, 2026 7:52 AM
Follow Us:
REWARI JAIL

हरियाणा के जिला रेवाड़ी की हाइटेक जेल में पिछले 5 माह में 5 वारदातों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खडे कर दिए है। एक ​बार फिर एक हवालाती के सेनिटाइजर पी लिया हैं वह जिंदगी ओर मौत के बीच झूल रहा है। सवाल यह है रेवाड़ी हाइटेक जेल  में ऐसा बार बार क्यो हो रहा है।

जून 2025 में किया था उद्घाटन

बता दे कि रेवाड़ी की हाईटेक जेल का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जून 2025 में किया था। जिसके बाद जेल को पुराना कोर्ट रोड से नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया। नई जेल को प्रदेश की हाइटेक जेलों में से एक माना जाता है। करीब 13 माह की इस जेल में पिछले 5 माह में 5 वारदात हो चुकी है। जिनमें एक साथ दो कैदियों का फरार होना और एक कैदी की मौत का मामला भी शामिल है।

8 कर्मचारी हो चुके है सस्पेंड

जेल ब्रेक मामले में जेल सुपरीटेंडेंट सहित 8 कर्मचारी सस्पेंड हुए। गुरुवार शाम जेल में बंद हवालाती द्वारा स्वय के हाथ पर हमले और सेनिटाइजर पीने की घटना ने हाइटेक जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए है।

कोरोना में भाग गए थे 8 केदी

ऐसा नहीं है उद्घाटन के पहले भी ये जेल बदनाम है। कोरोना काल में पूरे हरियाणा के कोरोना पीडित के लिए यहां पर कैदी रखे गए थे। लेकिन वे जेल से पुलिस को चमका देकर भाग गए थे। उसके पास कई वारदातें हो चुकी है।

एक्स सर्विसमैन व उनकी पत्नी को 54 दिन हाउस अरेस्ट कर एक करोड़ 89 लाख की ठगी की शिकायत दी। साइबर पुलिस ने 5 मई को जींद की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मनोज को गिरफ्तार किया। जिसे कोर्ट ने जेल भेज दिया। विनोद ने गुरुवार की शाम बाथरूम में पानी रोकने की जाली से हाथ पर हमला किया।

जेल डिस्पेंसरी में जाने के बाद वहां रखा सेनिटाइजर पी लिया। जिसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

जेल सुपरीटेंडेंट ने क्या कहा

जेल सुपरीटेंडेंट रेशम सिंह ने कहा कि उन्होंने पिछले दिनों जेल का कार्यभार संभाला है। जेल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध है। मनोज मानसिक रूप से परेशान है और जेल से बाहर अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। मानसिक परेशानी के चलते ही उसने बाथरूम और डिस्पेंसरी में यह कदम उठाया।

जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जो कमियां सामने आ रही हैं, समय के साथ उन्हें भी दूर किया जा रहा है।

साइबर ठगी के आरोपी भागे

बता दे कि 28 मार्च को जेल से साइबर ठगी के आरोपी दो हवालाती फरार हो गए। शाम को गिनती के समय जेल प्रशासन को इसका पता चला। जांच में सामने आया कि आरोपी सीढ़ी से 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागे। उत्तर प्रदेश रामपुर के 22 वर्षीय फैजान और इटावा के 21 वर्षीय जाहिद साइबर ठगी के आरोपी थे।

इस मामले में जेल एसपी सुरेंद्र दलाल के अलावा पांच हेड वार्डर और दो वार्डर सस्पेंड हो चुके हैं। हालांकि दोनों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।

जेल ब्रेक मामले में जेल सुपरीटेंडेंट सहित 8 कर्मचारी सस्पेंड हुए। गुरुवार शाम जेल में बंद हवालाती द्वारा स्वय के हाथ पर हमले और सेनिटाइजर पीने की घटना ने हाइटेक जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए है।

हवालाती की हो चुकी मौत

27 जुलाई को जेल में बंद साइबर ठगी के आरोपी महाराष्ट्र निवासी 40 वर्षीय राहुल राजेन्द्र कदम की मौत हो गई थी। साइबर पुलिस ने ठगी के मामले में महाराष्ट्र के कोल्हापुर के गजानन महाराज नगर संभाजी नगर निवासी 40 वर्षीय राहुल राजेन्द्र कदम और महाराष्ट्र कोल्हापुर के शिवनेरी अपार्टमैन्ट हाल आबाद फुलेवाडी फर्सट बस स्टाप दत्ता मंदिर बाजुला कोल्हापुर निवासी संतोष मधुसूदन नार्वेकर को 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था।

कोर्ट ने दोनों को 25 जुलाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें