धारूहेड़ा (Best24News): वार्ड नंबर 9 स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे जोश, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के गगनभेदी जयकारों के बीच मुख्य अतिथि एवं विद्यालय परिवार द्वारा तिरंगा फहराया गया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया।
पार्षद रंजन यादव और पूर्व सैनिकों ने शिरकत की
ध्वजारोहण कार्यक्रम में वार्ड नंबर 9 से पार्षद रंजन यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ देश की रक्षा में योगदान दे चुके पूर्व सैनिक (Ex-Armymen) डीगराम और दयानंद तथा शिक्षा समिति धारूहेड़ा के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि और अतिथियों ने छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें देश सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय डाबला ने की। समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ और स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
ये रहे मौजूद: इस अवसर पर जगजीत सिंह (ESHM), सुंदर सिंह (ESHM), कमल मास्टर, विद्यालय के सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्राएं और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।














