Independence Day Celebrations : उत्कृष्ट कार्य के लिए रेवाड़ी में 30 पुलिसकर्मी को किया सम्मानित

प्रकाशित: 15 अगस्त 2026, 10:55 PM
Independence Day Celebrations : उत्कृष्ट कार्य के लिए रेवाड़ी में 30 पुलिसकर्मी को किया सम्मानित

Independence Day Celebrations :   जिला रेवाड़ी में पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त के बीच राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त 2026 को पूरी गरिमा और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस बार जिला एवं उप मंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह नई अनाज मंडी रेवाड़ी, बावल व कोसली में मनाया गया। जहां जिला स्तर पर नई अनाज मंडी रेवाड़ी मे खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर द्वारा ध्वजारोहण किया एवं डीएसपी ट्रैफिक रेवाड़ी पवन कुमार के नेतृत्व में भव्य परेड की सलामी ली गईं। तीनो जगह उत्कृष्ट कार्य के लिए रेवाड़ी में 30 पुलिसकर्मी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश नरवाल, आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंद्र सिंह वधवा, एडीसी राहुल मोदी व डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बल्हारा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं उप मंडल स्तर पर बावल में विधायक डॉ कृष्ण कुमार तथा कोसली में विधायक अनिल यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

 

Independence Day Celebrations : उत्कृष्ट कार्य के लिए रेवाड़ी में 30 पुलिसकर्मी को किया सम्मानित
Independence Day Celebrations : उत्कृष्ट कार्य के लिए रेवाड़ी में 30 पुलिसकर्मी को किया सम्मानित

जिला स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला पुलिस की पुरुष एवं महिला टुकडी सहित होम गार्डस, एनसीसी सैनिक स्कूल, एनसीसी ब्वायज सीनियर, एनसीसी गर्ल्स जूनियर, स्काउटस, गर्ल्स गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी (पीएमश्री, रेवाड़ी) की कुल 9 टुकड़ियों ने भाग लिया। मार्च पास्ट की टुकड़ियों के परेड उपरांत पुरस्कार वितरण में संयुक्त रूप से एनसीसी ब्वायज सीनियर व सैनिक स्कूल एनसीसी को भव्य परेड में प्रथम स्थान, जिला पुलिस की पुरुष टुकड़ी को द्वितीय व गर्ल्स गाइड को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

रेवाडी उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस में उत्कृष्ट कार्य एवं अपराध पर अंकुश तथा अपराधियों पर नकेल डालने वाले पुलिस कर्मचारीयों को जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। नई अनाज मंडी रेवाड़ी मे आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि माननीय खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री श्री राजेश नागर जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर एसआई बलवंत, एसआई फकरूदीन, एसआई देवेंद्र सिंह, एएसआई अमित कुमार, एचसी शिव कुमार, ईएचसी धर्मपाल, महिला सिपाही संगीता, सिपाही रोहित, सिपाही गौरव, सिपाही पवन कुमार, सिपाही विनय, सिपाही रोहित, सिपाही रजनेश रत्न, एसपीओ सुरेंद्र कुमार व एसपीओ योगेन्द्र को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

कोसली में विधायक ने किए पुलिस कर्मी सम्मानित

इसी प्रकार कोसली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अनिल यादव जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर सिपाही आनंद, सिपाही अंकित, सिपाही राहुल, सिपाही संदीप, सिपाही जसवीर, सिपाही रवि शेखावत, एसपीओ सुरेश कुमार को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

इसी प्रकार बावल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ कृष्ण कुमार जी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने पर एसआई सुशीला, एसआई अमलेश, एसआई सुरेश, एएसआई धर्मवीर, ईएएसआई संदीप, एचसी गजराज, सिपाही अंकित, सिपाही शमशेर व सिपाही बलराम को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल, आईपीएस व एसपी रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने सम्मानित हुए सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now