राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया

प्रकाशित: 4 सितंबर 2026, 2:55 PM

धारूहेड़ा: मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय ततारपुर इस्तमुरार में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रामचन्द और अभिमन्यु सिंह यादव जी द्वारा ध्वजारोहण करके किया गया। इसके पश्चात एनसी/स्काउट टुकड़ी द्वारा परेड की गई और राष्ट्रगान गाया गया।

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरे वातावरण को देशभक्तिमय कर दिया।

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया

विद्यालय के प्राचार्य विनोद मेहता ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को अनुशासन और ईमानदारी से पढ़ाई करने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि श्री अभिमन्यु सिंह यादव ने अपने विचारों में कहा कि शिक्षा ही किसी भी राष्ट्र की रीढ़ है और सरकारी स्कूल के बच्चों में देशभक्ति की भावना देखकर गर्व महसूस हो रहा है।

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर SMC प्रधान श्रीमती अंजलि सरपंच ,  रामचंद्र अभिभावकगण, समस्त स्टाफ और ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक रवि वत्स, विजेंद्र सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य विनोद मेहता ने किया।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now