रेवाड़ी के बावल के गांव साबन में एक पुराने कुएं से युवक का शव बरामद बरामद हुआ हैं। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शव कई दिन पुराना है तथा काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था, जिसके चलते उसकी पहचान नहीं हो सकी।
पुराने कुएं में मिला शव
बता दे कि साबन गांव के पुराने कुएं में मिले मृतक की उम्र करीब 35 साल के आसपास है। कई दिन पुराना होने के कारण शव क्षत- विक्षप्त हो चुका है। जिससे पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को बुधवार देर शाम कुएं में शव होने की सूचना मिली थी। रात में अंधेरा होने के चलते शव को निकाला नहीं जा सका।
कुएं से शव निकालने के बाद बावल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं।युवक की मौत हादसे के कारण हुई या मर्डर कर शव को कुंए में फेंका। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल पाएगा।?
नहीं हुई पहचान, मची सनसनी: बता दे कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों और क्षेत्र में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बुधवार शाम को ग्रामीणों को गांव में स्थित एक पुराने कुएं से शव होने की आशंका हुई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी।
गांव का पुराना कुआं करीब 100 फीट से ज्यादा गहरा है। रात अंधेरे और कुएं में जहरीली गैस की आशंका के चलते पुलिस ने सर्च अभियान को रात को टाल दिया। सुबह विशेषज्ञों और FSL की टीम को बुलाकर अभियान शुरू किया। जिसके बाद कुएं से शव को निकाला गया। क्षत-विक्षप्त शव को देखकर लग रहा है कि वह कई दिन पुराना है।
बुधवार को नहीं निकाला जा सका शव, जानिए क्यों
बता दे सूचना तो मिल गई थी कोई कुंए में दुर्गंध? आ रही थी। कुआं काफी गहरा होने के कारण अंधेरा होने के चलते बुधवार रात को पुलिस शव को बाहर नहीं निकाल सकी। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुएं में शव होने की पुष्टि के लिए जांच शुरू की।
पुलिस ने करीब दो घंटे तक प्रयास करने के बाद कुएं से युवक के शव को बाहर निकाला। शव की हालत खराब होने के कारण मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने गुमशुदगी के मामलों की भी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।













