जोहड का पानी बोडिया कमालपुर स्कूल में घुसा, आवागमन ठप

प्रकाशित: 13 अगस्त 2026, 2:16 PM
जोहड का पानी बोडिया कमालपुर स्कूल में घुसा, आवागमन ठप

 

पीएमश्री और मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोडिया कमालपुर में जोहड का पानी जमा हो गया हैं जिसके चलते अब स्कूल में आवागनम ठप हो गया है। पिछले कई दिनो से यह समस्या गंभीर बनी हुई है। बोडिया कमालपुर स्कूल में 6वीं से 12वीं तक की क्लास चलती है।

पढाई में टापर को लेकर रहा चर्चा में

पीएमश्री और मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 550 विद्यार्थी पढ़ते हैं। स्कूल में 6वीं से 12वीं तक की क्लास चलती है। 100 से अधिक बच्चे शहर से इस स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। पिछले कई वर्षों से स्कूल का बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। रेवाड़ी ही नहीं प्रदेश में ये स्कूल शिक्षा को लेकर टॉपर रहा हैं

 

जोहड का पानी बोडिया कमालपुर स्कूल में घुसा, आवागमन ठप
जोहड का पानी बोडिया कमालपुर स्कूल में घुसा, आवागमन ठप

दीवार फांदकर स्कूल पहुंचे टीचर

रेवाड़ी जिले में स्कूल टीचरों के दीवार फांदकर स्कूल से निकलने का मामला सामने आया है। मामला गांव भोड़िया कमालपुर है। स्कूल के सामने 8 अगस्त को दिन में गांव का गंदा पानी जमा हो गया। स्कूल आने-जाने का रास्ता बंद होने से टीचरों को दीवार फांदकर निकलना पड़ा। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। पंचायत ने सोमवार को जनता दरबार में गांव के स्कूल की समस्या रखी।

 

समाधान नहीं हुआ तो बुधवार को एक बार फिर ग्रामीण डीसी से मिलने पहुंचे। डीसी ने एक बार फिर ग्रामीणों को जल्द पानी निकासी करवाने का भरोसा दिया है। हालांकि गांव में इस प्रकार की समस्या इससे पहले कभी नहीं देखने को मिली।

जानिए क्यों भरा पानी

बता दे कि स्कूल का एक रास्ता खेतों से होकर आता है। स्कूल के पास एक तालाब बना हुआ है। जहां गांव का बरसात का पानी आता है। 8 अगस्त को सुबह स्कूल लगा तो सब सही था। दिन में अचानक स्कूल के दोनों गेटों के सामने कई फीट पानी जमा हो गया। क्योंकि ये पानी से तालाब ओवरफ्लो होने के कारण हुआ। स्कूल में आने- जाने के रास्ते बंद हो गए। रास्तों में अचानक पानी भरने से टीचरों और बच्चों को दीवार फांदकर आना- जाना पड़ा।

जलभराव को लेकर क्या कहती है सरपंच

लगातार 2-3 बरसात के बाद गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया। तालाब ओवरफ्लो होने से स्कूल के दोनों गेट के सामने कई फीट तक पानी जमा हो गया। जिससे स्कूल आने-जाने के रास्ते बंद हो गए। हमने सोमवार को जनता दरबार में इसकी शिकायत दी थी। बुधवार को भी ग्रामीण डीसी से मिले थे। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now