रेवाड़ी पुलिस का ‘Operation Clean’: जुलाई महीने में 310 आरोपी गिरफ्तार

On: August 10, 2026 8:23 PM
Follow Us:
Rewari Police's 'Operation Clean': 310 accused arrested in July.

Operation Clean:   रेवाड़ी (Best24News): पुलिस अधीक्षक (SP) हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) की अगुवाई में रेवाड़ी पुलिस ने जुलाई-2026 के महीने में अपराधियों, नशा तस्करों पर जमकर प्रहार किया। सभी थाना प्रभारियों, सीआईए (CIA) टीमों और विशेष यूनिटों की टीमों ने विभिन्न संगीन मामलों में वांछित 310 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है

 

सीआईए धारूहेड़ा REWARI POLICE की टीम ने थाना कसौला क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अंतरराज्यीय अपराधियों—मोहन सोनी (निवासी गांव बोलनी) तथा गोविंद उर्फ झम्मन (निवासी गांव जोखावास, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान)—को पैरों में गोली लगने के बाद दबोचा।

अवैध पिस्टल और बिना नंबर प्लेट की बाइक

दोनों आरोपियों पर हरियाणा व राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, डकैती, रंगदारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के 24 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। लंबे समय से फरार चल रहे 15 PO/भगोड़ों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इतना ही नहीं 6 केस दर्ज कर 8 नशा तस्कर गिरफ्तार करके लाखों रुपये कीमत का 3.854 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

 

अवैध देशी कट्टे, 1 पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद

टीम ने अभियान के चलते 31 शराब तस्कर गिरफ्तार (1462 बोतल अंग्रेजी, 1578.75 बोतल देशी व 1440 बोतल/120 कैन बीयर बरामद)। जुआ-सट्टा खेलते 26 आरोपी गिरफ्तार, ₹33,070 कैश बरामद।इतना ही नहीं 4 चोरी की बाइक बरामद (कीमत ₹3.17 लाख), 8 आरोपी गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय सेंधमार/चोर गिरोह के 11 आरोपी गिरफ्तार करके उनके पास ₹4,28,750 की चोरी की संपत्ति बरामद की है।

 

गुमशुदा लोगों को खोजकर परिवारों से मिलाया

रेवाड़ी पुलिस ने जुलाई महीने में लापता हुए 66 लोगों को सुरक्षित तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। नियम तोड़ने वालों पर नकेल कसते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है।

ब्लैक फिल्म: 18 वाहन | ड्रंक एंड ड्राइव: 29 मामले | बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट: 1705 वाहन | ओवरस्पीड: 842 वाहन | ट्रिपल राइडिंग: 1184 चालान | लेन चेंज उल्लंघन: 4288 वाहन।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें