गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

Operation Track Down: रेवाड़ी पुलिस की बडी कार्रवाई, 5 वांछित आरोपियों पर कसा शिकंजा।

Written by: सुनील चौहान

Published:

Operation Track Down: हरियाणा में "ऑपरेशन ट्रैक डाउन" के तहत फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने अभ्यिान…


Operation Track Down: हरियाणा में “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस ने अभ्यिान चलया गया। जिसके चलते गोलीबारी व गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामलों में फरार और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों पर “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत नजर रखी जा रही है । सीआईए धारूहेड़ा, थाना रामपुरा, धारूहेड़ा तथा जाटूसाना पुलिस की टीमों ने हथियार के बल पर लुटपाट तथा मारपीट करके जानलेवा हमला करने के चार अलग–अलग मामलों में 5 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।Operation Track Down

Advertisement

सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा ने बताया कि उनकी टीम ने गत 23/24 मार्च की रात्रि को खिजूरी में शराब ठेके पर कैश कलेक्शन करने वाले एक युवक से नकदी लूटने के मामले में संलिप्त पांचवे वांछित आरोपी सोनू नसीर निवासी गांव कालबा जिला महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता मोहल्ला खलियावास धारूहेड़ा निवासी सौरव की शिकायत पर दर्ज अभियोग संख्या 125/2025 थाना धारूहेड़ा के इस मामले में तीन नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर एक आरोपी अंकित चौधरी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

दुसरे मामले में धारूहेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कश्मीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गत वर्ष 09 सितम्बर की रात्रि को गोल्डन हाईट सोसाइटी गांव खिजुरी निवासी एक व्यक्ति को हथियार के बल पर बंधक बनाकर गाड़ी, नकदी, मोबाइल व लेपटॉप लुटने के मामले में संलिप्त चौथे वांछित आरोपी गौरव निवासी मोहल्ला हंस नगर रेवाड़ी को प्रोडक्सन वारंट पर लेकर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता कृष्णपाल सिह की शिकायत पर दर्ज अभियोग संख्या 329/2024 थाना धारूहेड़ा के इस मामले में तीन आरोपी मोहित, योगेश व अंकित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में आने वाले सावधान! आज इन गांवों का है शेड्यूल

तीसरे मामले में जाटूसाना थाना प्रभारी निरीक्षक भगवत प्रसाद ने बताया कि उनकी टीम ने गत 26 अक्टूबर को गांव लाला में दो गुटों में आपसी जमीनी झगड़े में एक परिवार पर लाठी डण्डो से मारपीट करके जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त नोवे वांछित आरोपी राहुल निवासी गांव लिसाना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता जगबीर की शिकायत पर दर्ज अभियोग संख्या 114/2025 थाना जाटूसाना के इस मामले में आठ आरोपी रविन्द्र कुमार उर्फ सोनू, नितिन, नीरज, नवनीत विशाल, धीरपाल, संदीप व राजपाल पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

चौथे मामले में डीएसपी ट्रैफिक श्री पवन कुमार ने बताया कि गत 27 अक्टूबर को खोरी बस स्टैंड पर गांव गुमिना निवासी एक युवक पर लाठी डण्डो से मारपीट करके जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त दो वांछित आरोपी हेमंत उर्फ हर्ष निवासी गांव टिंट व अंकित निवासी गांव मीरपुर कोटकासिम राजस्थान हाल आबाद गांव हरजीपुर को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व शिकायतकर्ता गांव गुमिना निवासी सौरव की शिकायत पर थाना रामपुरा में अभियोग संख्या 185/2025 दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें:सीहा स्कूल ने विज्ञान प्रदर्शनी में सातों थीम जीतीं, बना ओवरऑल विजेता

“ऑपरेशन ट्रैक डाउन” अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा अपराधियों पर निरंतर जारी सख्ती पर एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने कड़े एवं स्पष्ट शब्दों में अपराधियों को चेताया और कहा कि अब रेवाड़ी पुलिस से बचना आसान नहीं, रेवाड़ी पुलिस उन्हें सबक सिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। अभी संगीन मामलों के कई बदमाश रेवाड़ी पुलिस की रडार पर है जिनको चिन्हित कर लिया गया है जो जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान से अपराध अंकुश पर सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं तथा अपराध में कमी आई है। यह कार्रवाई अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp