अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की कोटकासिम नगर इकाई की घोषणा, हिमांशु यादव बने नगर मंत्री

On: September 4, 2026 9:25 AM
Follow Us:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की कोटकासिम नगर इकाई की घोषणा, हिमांशु यादव बने नगर मंत्री

 

Bhiwadi:  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भिवाड़ी द्वारा कोटकासिम नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा राजकीय महाविद्यालय बीबीरानी में सम्पन्न हुई । इस अवसर पर जिला प्रमुख देवेंद्र जी का प्रवास रहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विद्यार्थी परिषद के विचार, उद्देश्य एवं संगठन की भूमिका से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों के लिए निरंतर सक्रिय रहती है।

जिला संयोजक अनूप यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

घोषणा के दौरान कोटकासिम नगर इकाई के विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। नवीन कार्यकारिणी में विक्रम सिंह यादव को नगर अध्यक्ष एवं हिमांशु यादव को नगर मंत्री घोषित किया गया। वहीं दीन बंधु एवं ध्रुव को नगर सह मंत्री का दायित्व दिया गया।

abvp bhiwadi

अन्य दायित्वों में रोहित को SFS संयोजक, हेम सिंह को SFS सह संयोजक, चिनू को SFD संयोजक, केशव को SFD सह संयोजक, ललित को राष्ट्रीय कला मंच संयोजक, दीपक को राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक, जे.पी. को सोशल मीडिया संयोजक, नितेश को सोशल मीडिया सह संयोजक, देवेंद्र को खेलो भारत संयोजक तथा चंचल को खेलो भारत सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

 

इस अवसर पर भाग संयोजक चिराग सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now