जेसी स्पोर्ट्स क्लब नारनौल में मनाया राष्ट्रीय जेवलिन थ्रो दिवस

On: August 8, 2026 9:00 PM
Follow Us:
जेसी स्पोर्ट्स क्लब नारनौल में मनाया गया राष्ट्रीय जेवलिन थ्रो दिवस

नारनौल (Best24News): जेसी स्पोर्ट्स क्लब खेल मैदान दनचौली (नारनौल) में राष्ट्रीय जेवलिन थ्रो दिवस  (National Javelin Day) के अवसर पर भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से लगभग 100 भाला फेंक (Javelin Throw) खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपना बेहतरीन खेल प्रदर्शन दिखाया।

जानिए किसकी याद में हुआ आयोजन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के 7 अगस्त को ऐतिहासिक विजेता बनने की उपलब्धि ये आयोजन किया गया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ और एथलेटिक्स हरियाणा के निर्देशानुसार इस दिन को ‘राष्ट्रीय जेवलिन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इसी के चलते नारनोल के दनचौली के मैदान ये आयोजन किया गया।

जेसी स्पोर्ट्स क्लब नारनौल में मनाया गया राष्ट्रीय जेवलिन थ्रो दिवस
जेसी स्पोर्ट्स क्लब नारनौल में मनाया गया राष्ट्रीय जेवलिन थ्रो दिवस

सत्यवीर धनखड़ ने खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद

प्रतियोगिता में सत्यवीर धनखड़ (फरीदाबाद मीडिया प्रभारी, खेल हरियाणा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने और देश का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों व खेल प्रशिक्षकों द्वारा पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव प्रदीप यादव, मुख्य अतिथि सत्यवीर धनखड़, जेसी स्पोर्ट्स क्लब संचालक जगमाल छिल्लर, खेल प्रशिक्षक मनजीत खटाना, दिग्विजय लाठर और अंकुश यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

“जेवलिन – लक्ष्य की ओर एक उड़ान” कार्यक्रम के दौरान जिला सचिव प्रदीप यादव ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा: “खेल की दुनिया में जेवलिन सिर्फ एक भाला नहीं है, यह उस युवा के जज्बे का प्रतीक है जो मिट्टी से उठकर आसमान छूने का सपना देखता है। जब एक एथलीट पूरे बल के साथ जेवलिन को हवा में छोड़ता है, तो वह केवल दूरी नहीं नापता, बल्कि अपनी हिम्मत, अनुशासन और देश का नाम रोशन करने का संकल्प भी फेंकता है।”

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की वीर भूमि हमेशा से खेल प्रतिभाओं की जननी रही है। आज गांव-गांव के युवा हाथ में जेवलिन थामकर नीरज चोपड़ा की तरह देश का तिरंगा फहराने का सपना देख रहे हैं।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें