धारूहेड़ा (Best24News): औधोगिक कस्बे धारूहेड़ा के सेक्टर-4 में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान नरेंद्र यादव की अगुवाई में 9 अगस्त रविवार को गेट नंबर एक पर होगी। सेक्टर-4 धारूहेड़ा RWA पिछले कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
प्रधान नरेंद्र यादव ने बताया कि 9 अगस्त को होने वाली इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नई कार्यकारिणी (New Executive Committee) के गठन को लेकर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
सेक्टर-4 में सफाई व्यवस्था, पार्कों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी तथा समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव मांगे जाएंगे।
बता दे कि आरडब्ल्यूए में कुल नौ पदों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया जाता है, जिसमें पांच पदाधिकारी और चार सदस्य शामिल रहते हैं। कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल होता है। मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के चलते अब नई कार्यकारिणी के गठन की जानी है।











