Army Agniveer Rally 2026, रेवाड़ी / भिवानी (Best24News): सेना में ‘अग्निपथ योजना’ के तहत भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिले के उन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्होंने ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास की थी।
यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
पात्र युवा सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
02 से 15 सितंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में होगी रैली
अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 02 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच भीम स्टेडियम, भिवानी में किया जाएगा। बता दे फिजिकल टेस्ट (Physical Efficiency Test) के मानक जो आर्मी ने तया किया है वे यहां पर बताए गए है।
- 1600 मीटर (1.6 किमी) दौड़: निर्धारित समय में पूरी करनी होगी।
- बीम (Beam): कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिन-अप्स (Chin-ups)।
- 9 फीट गड्ढा (Ditch Jump): सफलतापूर्वक पार करना होगा।
- जिग-जैग बैलेंस (Zig-Zag Balance): संतुलन बनाकर पार करना अनिवार्य है।
भर्ती स्थल पर साथ लाने होंगे ये महत्वपूर्ण दस्तावेज (Documents Required)
भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ निम्नलिखित ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी लानी अनिवार्य है। अगर कोई ये कागजात नही लाएगा उसे भर्ती से वचिंत रह सकता है।
- शैक्षणिक दस्तावेज: 10वीं और 12वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट।
- प्रमाणपत्र: मूल निवास (डोमिसाइल) प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र और अविवाहित होने का प्रमाणपत्र।
- ऐफिडेविट (Affidavit): सेना भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार निर्धारित फॉर्मेट में।
- फोटो: 20 नवीन रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- अतिरिक्त वेटेज प्रमाणपत्र: एनसीसी (NCC) प्रमाणपत्र, स्पोर्ट्स/खेलकूद प्रमाणपत्र या आईटीआई/टेक्निकल सर्टिफिकेट (यदि हो तो)।
रिलेशनशिप सर्टिफिकेट: जिन अभ्यर्थियों के पिता सेवारत या सेवानिवृत्त सैनिक हैं, वे अपना रिलेशनशिप सर्टिफिकेट और डिस्चार्ज बुक की कॉपी साथ लाएं।
कोई परेशानी होने पर यहां करेंं सम्पर्क
सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी के भर्ती निदेशक ने युवाओं से अपील की है कि यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई भी तकनीकी समस्या आती है, तो वे तुरंत सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में संपर्क करें। भर्ती कार्यालय युवाओं की पूरी मदद करेगा।
दलालो से रहे सावधान: सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी ने युवाओं से अपील की है वे दलालो से दूर रहें। क्योंकि भर्ती में आपकी काबिलियत के आधार पर पर होगी किसी दलालों के चक्कर मे आकर पैसा बरबाद नहीं करें।














