धारूहेड़ा: इन लोंगो का कट गया है वोट, जानिए कैसे चैंक करें ?

On: August 1, 2026 8:28 AM
Follow Us:
NPA OFF DHR

धारूहेड़ा: रेवाड़ी में SIR- 2026 का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। मतदाता सूची का ड्राफ्ट शुक्रवार कर दिया गया है। दूसरे चरण के लिए दावें और आपत्तियां 30 जुलाई से 31 अगस्त तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। जिनका निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम प्रारम्भिक मतदाता सूची 2026 में शामिल हैं, परन्तु 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग नही है या किसी लॉजिकल एरर के कारण सही मैपिंग नही हुई, उन सभी मतदाताओं को अब नोटिस जारी किए जाएंगे।

मतदाता सूची वैबसाईट पर अपलोड

उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में बताया कि हरियाणा की वैबसाईट https://ceoharyana.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति ए.एस.डी.डी./अनमैपड मतदाताओं की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वैबसाईट से देख सकते है।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को SIR अभियान की नियमित समीक्षा करने और पारदर्शी तरीके से निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

जानिए कैसे चैक अपनी वोट

 

उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S07 अथवा संबंधित बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।

  • यहां पर दिए गए लिंक का ओपन करें
  • उसके बाद लिंक में जिला चुने
  • उसके बाद भाग संख्या चुने
  • केप्चा डाले व वोटर लिस्ट डाउन लोड करेंं
  • यदि आपका नाम नहीं है तो चुनाव कार्यालय रेवाड़ी में संपर्क करें

 

30 अगस्त तक मिलेगा विशेष मौका

डीसी ने कहा कि यदि कोई मतदाता किसी कारणवश अपना गणना प्रपत्र निर्धारित अवधि में जमा नही करवा सका। ऐसे मतदाता अब अपने फार्म नं 6 भरकर उसके साथ घोषणा प्रपत्र एनेक्चर-4 (पिछले एस.आई.आर के विवरण भरने हेतू), नए रंगीन फोटो, जन्म तिथि और रिहायश के दस्तावेज और माता-पिता मे से किसी एक के मतदाता पहचान पत्र की प्रति साथ लगाकर अपने बीएलओ के पास 30 अगस्त तक जमा करवा सकता है।

 

सुनवाई के दौरान दाखिल किए जाने वाले दस्तावेजों से पहचान साबित हुई तो संबंधित मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल होगा, अन्यथा काट दिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें